सांसद खेल महाकुंभ आज केंद्रीय मंत्री ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि

उदयपुर । चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद खेल महाकुंभ का अंतिम चरण का आयोजन सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम पर आयोजित होगा ।चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों को प्रोत्साहन देने की नीति के तहत सांसद खेल महाकुंभ का अंतिम चरण का आयोजन सुबह 8:00 बजे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा और खेल विभाग के मंत्री अनुराग ठाकुर के मुख्य अतिथि में प्रात: शुरू होंगे ।उसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सी पी जोशी और जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चित्तौड़गढ़ खेलों के क्षेत्र में एक बहुत ही बड़ी सौगात मल्टीपल इनडोर स्टेडियम के रूप में देंगे। सोमवार को 4:30 करोड़ से अधिक की लागत के मल्टीपरपज इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास किया जाएगा ।इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी क्रिकेट वालीबॉल, कबड्डी ,बॉक्सिंग, एथलेटिक्स ,बैडमिंटन महिला आदि खेलों में भाग लेंगे ।इसके साथ ही सांसद खेल महाकुंभ के समापन के अवसर पर चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र की 120 कबड्डी की टीम में भाग लेगी । 2000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन में सभी पार्टी पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण, खिलाडी, खेल प्रतिनिधिगण भाग लेगे। रविवार दिन में चंदेरिया मंडल और चित्तौडगढ नगर के मंडल मैच भी सम्पन्न हुई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!