विधायक ने हिता व बड़गांव में पदयात्रा कर सुने आमजन के अभाव अभियोग

भींडर । वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने भींडर पंचायत समिति की हिता व बड़गांव में पैदल यात्रा कर आमजन से सीधा जंसवाद साथ ही कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का संदेश आमजन तक पहुँचाया। इस मौके पर आमजन ने विधायक को जन समस्याएं बताई जिस पर विधायक ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर समस्या का समाधान करने को कहा। कार्यक्रम में नव नियक्त भींडर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा वल्लभनगर ब्लॉक अध्य्क्ष चंद्रप्रकाश मेनारिया का हिता पंचायत में समस्त कार्यकर्ताओं की और से स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस दौरान उदयपुर सरपंच संघ जिला अध्यक्ष व हिता सरपंच माधव लाल अहीर,पूर्व सरपंच प्रभु लाल सोनी, अभय सिंह शक्तावत, पार्षद अब्दुल कादिर,संगीता गंगावत,सलीम मोहम्मद,ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सुथार, वल्लभनगर सरपंच संघ अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर,भींडर सरपंच संघ अध्यक्ष भैरू सिंह राणावत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि यशवंत सिंह जगत, कीकावास सरपंच मांगीलाल जाट,धर्मिष्ठा काबरा,पीथलपूरा सरपंच प्रतिनिधि गोपाल जाट, एडवोकेट मुरलीधर मेघवाल, बंसी लाल गुर्जर,केदारिया सरपंच राम लाल शर्मा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!