स्वामी विवेकानंद परिषद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वल्लभनगर । स्वामी विवेकानंद परिषद भींडर की ओर से 12 जनवरी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में रविवार को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भींडर में किया गया जिसमें नगर में संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से 43 बालक बालिकाओं ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को पापा क्लासिक के जूज़र अली बोहरा की तरफ से एक-एक गिफ्ट हैंपर दिया गया ।परीक्षा आयोजन के पश्चात परिषद के आय-व्यय के पत्रक का विमोचन कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष मांगीलाल साहू ने की एवं मुख्य अतिथि समाजसेवी एवम भामाशाह गोवर्धन लाल मुनेत , विशिष्ठ अतिथि युवा समाजसेवी भामाशाह दिनेश सोनी रहे ।

इस अवसर पर परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली समस्त गतिविधियों पर संरक्षक प्रकाश वया ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला । विमोचन कार्यक्रम में उपस्तिथ समस्त बालक बालिकाओं को गिफ्ट हैंपर अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष प्रकाश कुदाल ने किया । परिषद की ओर से प्रकाश वया, मांगीलाल साहू, दिनेश सोनी ,प्रकाश कुदाल , जगदीश प्रसाद सुथार ,राजेंद्र सिंह दाहिमा, पंकज वया ,कांति लाल यादव, ओमप्रकाश मंदावत , दिनेश चौबीसा, मनोज मुनेत, सैफी भाई बोहरा,हुसैन भाई बोहरा, चंद्र प्रकाश चौबीसा,शरद अग्रवाल, श्यामलाल वया ,राजेश नागदा, मनीष आमेटा आदि उपस्तिथ रहे।
