झाड़ोल : छात्राओ को मिल रहा ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रशिक्षण

झाड़ोल । व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत उदयपुर जिले में महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय झाड़ोल, में अध्यनरत कक्षा 11 व 12 के हेल्थ केयर ट्रेड की छात्राओ को व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत  मंजिल परियोजना द्वारा ऑन जॉब प्रशिक्षण शीतकालीन अवकाश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाड़ोल में दिया जा रहा है। इस अवसर पर समसा प्रोग्राम ऑफिसर देवीलाल सालवी ने बताया की इसका मुख्य उद्देश्य पेशेवर परिस्थितयो व व्यावहारिक अनुभव का व्यावसयिक शिक्षा के सैद्धांतिक ज्ञान और अर्जित कौशल के साथ समन्वय स्थापित करना है। मंजिल से रत्ननाभ पाठक ने बताया कि इस प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी ओर स्वरोजगार या रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। मंजिल के द्वारा समय समय पर जिले के व्यवसायिक विद्यालयों  में परामर्श सत्र केरियर गाइडेंस की कक्षाओं का आयोजन किया जाता है ,व्यावसायिक प्रशिक्षिका सुनीता प्रजापति ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया । इस अवसर पर मंज़िल क्षेत्रीय प्रभारी रत्ननाभ पाठक,गौरव त्रिवेदी उपस्थित रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!