पुष्पेंद्र सिंह झाला बने राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) के जिलाध्यक्ष ,चंदनमल बागड़ी ,पांचवी बार जिला मंत्री निर्वाचित

बांसडा,कन्हैया लाल मेनारिया ।

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला शाखा उदयपुर प्रथम के चुनाव गुरुवार को फतह स्कूल उदयपुर में संपन्न

सभी पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा उदयपुर प्रथम के चुनाव गुरुवार को फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में संपन्न हुए । सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए । चुनाव अधिकारी डॉ ऋषिन्न चौबीसा प्राध्यापक डाइट डूंगरपुर ने निर्विरोध संपन्न हुए जिला शाखा उदयपुर प्रथम के चुनाव परिणाम घोषित किए ।

जिला मंत्री चंदनमल बागड़ी


नवगठित कार्यकारिणी ई प्रकार है
ओम प्रकाश चौबीसा सभाअध्यक्ष , करण सिंह झाला एवं पुष्पेंद्र कुमार जोशी उपसभाध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिंह झाला अध्यक्ष , वगत लाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, वंदना शर्मा महिला उपाध्यक्ष , शंकर लाल जाट उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा , देवेंद्र कुमार औदीच्य उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा , मोहनलाल बंजारा उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा,कैलाश चंद्र जैन सचिव माध्यमिक शिक्षा ,छतरसिंह राव सचिव प्राथमिक शिक्षा , सुरेंद्र सिंह चौधरी सचिव संस्कृत शिक्षा, चंदनमल बागड़ी जिला मंत्री (पांचवी बार लगातार निर्विरोध निर्वाचित) , डॉ हेमंत मेनारिया, महिला मंत्री उमा रांका , कोषाध्यक्ष राकेश मेनारिया अतिरिक्त जिला मंत्री , पाबूदान सिंह पंचायत समिति शिक्षक सदस्य , दिलीप कुमार त्रिपाठी वरिष्ठ अध्यापक सदस्य , ललित कुमार बुनकर प्राध्यापक सदस्य को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद उपस्थित 350 मतदाता शिक्षको ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को फूल माला एवं पगड़ी धारण करवा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिले की 16 उपशाखाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रांतीय सभाध्यक्ष अरविंद व्यास, पर्यवेक्षक रमेश पुष्करणा ,संयोजक प्रदेश अनुशासन समिति सुंदर जैन ,संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल वया, पुरुषोत्तम दवे प्रदेश सेवानिवृत्त सदस्य,चंद्रशेखर परसाई जिला संगठन मंत्री, राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत विभाग संगठन मंत्री, जसवंत सिंह पंवार पूर्व जिलाध्यक्ष, भेरू लाल तेली निवर्तमान अध्यक्ष , अभय सिंह राठौड़ संस्कृत शिक्षा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रकाश वया पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, जगदीश सुथार पूर्व जिला संगठन मंत्री, अर्जुन सिंह झाला, निवर्तमान उपाध्यक्ष जिला शाखा, जगदीश चंद्र शर्मा संयुक्त संगठन मंत्री, अर्जुन सिंह चुंडावत पूर्व उपशाखा अध्यक्ष मावली, गोपाल मेहता मेनारिया मीडिया प्रभारी राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मांवली ब उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!