विधायक शक्तावत ने किया गोवंश के आइशोलेशन सेंटर का निरीक्षण, बदहाल व्यवस्थाओं पर जताया आक्रोश
विधायक ने गोवंश के लिए बनाये गए आइसोलेशन सेंटर के हालात देखकर जताया आक्रोश कडेचा के पास पड़ी पालिका की जमीन पर नंदी गोशाला बनाने के लिए विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों के जमीन देखी
भींडर। रेलवे स्टेशन के पास जलदाय विभाग के वीरान पड़े कार्यालय परिसर में उपखंड प्रशासन द्वारा लंपी वायरस की बीमारी से गोवंश के बचाव के लिए बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में लगातार हो रही गोवंश की मौतों के मामले का संज्ञान लेकर सुबह वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने नगरपालिका की बदहाल हो रहे सेंटर को देखकर आक्रोश व्यक्त किया। विधायक ने भींड़र उपखंड अधिकारी मोनिका जाखड़ सहित आला अधिकारियों को मौके पर बुलाकर गोवंश के लिए तत्काल पर्याप्त चारे पानी एवं अन्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों ने विधायक से कहा कि गोवंश को आजाद कर उन्हें उचित जगह संरक्षण दिया जाए ताकि उनको अच्छा वातावरण मिल सके एवं उनका सही पोषण हो सके। विधायक ने युवाओं से पूछा की नगरपालिका की ओर से कितने दिन में खाने के लिए आता है तो इस पर भिन्डेश्वर गो सेवा समिति के आनंद लखावत ने विधायक के सामने कहा कि नगर पालिका की ओर से एक तिनका भी नही आया है सिर्फ दो दिनों से मात्र ₹500 का चारा आ रहा है। नगर की स्वयंसेवी संस्थाएं व भामाशाह नहीं होते हो तो इतने दिन में गोवंश के हालात बदतर हो जाते हैं।
कड़ेचा के पास नंदी गोशाला बनाने का प्रस्ताव:- इस मौके पर पार्षद पति नितिन चौबीसा ने विधायक शक्तावत एवं आला अधिकारियों को कड़ेचा एनीकट के पास स्थित चरनोट भूमि पर गोशाला बनाने की मांग रखी। इसके बाद विधायक, अधिकारी व अन्य नागरिक सभी कड़ेचा स्थित कड़ेचा स्थित पालिका की जमीन पर पहुँचे। राजस्व अधिकारियों ने नंदी गोशाला के तहत जमीन के लिये मौका मुआयना किया। मोके पर करीब 100 बीघा जमीन पाई गयी। विधायक ने अधिकारीयो को उक्त जमीन में से 30 बीघा जमीन नंदी गौशाला निर्माण के लिए अलॉट करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए एवं गोशाला निर्माण के लिए 1 लाख रुपये निजी फंड से देने की घोषणा की। इस मौके पर भींडर तहसीलदार सुनील सांखला, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रतीक झा,भींडर थाना अधिकारी मुकेश खटीक, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जे.के नागपाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर लाल लिखमावत, अनिल नागोरी, अंबालाल गंगावत, पार्षद सलीम मोहम्मद, गोपाल चौबीसा, अब्दुल कादिर, पार्षद प्रतिनिधि नितिन चौबीसा, पूर्व पार्षद शोएब बोहरा, धनपाल लक्षकार,हितेश मामा,अविनाश सोनी, अशोक अजावत आदि उपस्थित रहें।
इस आइसोलेशन सेंटर में फैली गंदगी, सर्दी व चारे के अभाव में गाये लगातार दम तोड़ रही है। नगरपालिका गैरजिम्मेदार बनी हुई है चैयरमेन कभी यहां आई नहीं है। केवल कुछ युवा गायो के लिए सब व्यवस्था कर रहे है। अधिकारीयो को 2 दिन में नंदी गोशाला के लिए जमीन अलॉट करवाने के निर्देश दिए है। गायो को आजाद करवाकर धीरे2 गौशाला में शिफ्ट करवाया जाएगा:- विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत
