उदयपुर जिला जार इकाई की कार्यकारणी का गठन, सर्वसम्मति से राकेश शर्मा ‘राजदीप’अध्यक्ष, दिनेश भट्ट महासचिव और गोपाल लोहार कोषाध्यक्ष नियुक्त

उदयपुर । जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ राजस्थान—जार की उदयपुर जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन बुधवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निवर्तमान जिलाध्यक्ष नानालाल आचार्य ने बताया कि राकेश शर्मा ‘राजदीप’ उदयपुर जार के अध्यक्ष और दिनेश भट्ट महासचिव नियुक्त हुए हैं। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल लोहार को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इसके पश्चात जिला कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति ने किया गया। जिसमें प्रिया दुबे उपाध्यक्ष, दिनेश जैन—खेरवाड़ा ग्रामीण उपाध्यक्ष, हरीश नवलखा सचिव, दिनेश हाड़ा सह कोषाध्यक्ष, जितेंंद्र माथुर संगठन मंत्री, एडवोकेट यतीन्द्र दाधीच और एडवोकेट मनोज सोनी विधि सलाहकार, बाबूलाल ओड सांस्कृतिक मंत्री के अलावा लक्षित लोहार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्यों में सुधाकर पीयूष, जयवंत भैरविया, महेंद्र बारबर, हेमन्त सिंह राजपूत को शामिल किया गया है। उदयपुर जार जिला इकाई के संरक्षक एवं मार्गदर्शक मंडल में विष्णु शर्मा हितैषी, महेंद्र वीरवाल, अशोक आर्य, डॉ. मदन मोदी, नरेश शर्मा और चंद्रशेखर दाधीच शामिल हैं। जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ राजस्थान—जार के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा, महासचिव भाग सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशल मूंदड़ा, उपाध्यक्ष नानालाल आचार्य, सचिव राजेश वर्मा तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भरत मिश्रा ने उदयपुर जिला इकाई के समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!