भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अरमान जैन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर श्री सम्मेद शिखर जी को धर्म स्थल ही रखने की मांग की

उदयपुर । भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अरमान जैन ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर श्री सम्मेद शिखर जी को धर्म स्थल ही रखने की मांग की।

जैन ने पत्र में बताया कि हमारे समाज के पवित्र तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को झारखंड सरकार पर्यटन स्थल घोषित किया गया जिसके बाद से पूरे देश में हर जैन परिवार दुःखी एवं आहत है श्री सम्मेद शिखर जी के प्रति जैन एवं सर्वसमाज की प्रगाढ़ आस्था है। जिनके साथ आपके एवं झारखंड सरकार द्वारा बहुत बड़ा कुठाराघात किया गया है जिसकी जितनी भी निन्दा की जाये वो कम हैं। आज पूरे भारत देश के जैनों द्वारा हर जगह शान्तिप्रिय रैलियां एवं आन्दोलन किया जा रहा है एवं कई दिल्ली इत्यादि स्थानों पर जैन अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा अन्नशन, भूख हड़ताल, अन्न त्याग इत्यादि हड़ताल की जा रही है फिर भी सरकार द्वारा पर्यटक स्थल की घोषणा के आदेश को अभी तक वापस नहीं लिया गया है।

महोदय यहां पर प्रतिवर्ष हजारों-लाखों की संख्या में जैन एवं सर्वसमाज के श्रद्धालुओं द्वारा यात्राएँ की जाती है। अगर इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल ही रखा तो यहां की पवित्र भूमि पर कई तरह की मांस, मदिरा एवं शराब की दुकाने संचालित हो जायेगी जिससे इस क्षेत्र की पवित्रता ही समाप्त हो जायेगी। इस क्षेत्र पर हमारे जैन समाज के 20 तीर्थंकर मोक्ष गये है एवं सभी जैनों की इस आस्था के केन्द्र को पर्यटन स्थल में घोषणा करने से काफी रोष व्याप्त है।अतः आपसे निवेदन है कि श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल के आदेश को वापस लेते हुए इसे पवित्र तीर्थ स्थल की घोषणा कर समुचे जैन समाज को अनुग्रहित करें।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!