13वीं छप्पन क्षेत्रीय सालवी बुनकर समाज खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2022 का समापन समारोह
उदयपुर जिले के स्थल ग्राम कुण्डली कराकलां में मुख्य अतिथि प्रधान धुलीराम मीणा पंचायत समिति झल्लारा के मुख्य आथित्य ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान लसाडिया लसाडिया/झल्लारा की अध्यक्षता मुकेश जी मीणा सरपंच कराकलां,कलाराम मीणा धुलाराम बुनकर वालीराम बुनकर शांति लाल सालवी नारायण पसोला नाथुलाल भबराणा के वरिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे।

क्रिकेट में ईसरवास प्रथम फ्रेण्ड क्लब बस्सी द्वितीय वाॅलीवाॅल में सलुम्बर A प्रथम ईसरवास A द्वितीय कब्बड्डी में सालवी समाज ट्रस्ट प्रथम सल्लाडा A द्वितीय रस्साकसी में ईसरवास प्रथम छप्पन इलेवन जैताना द्वितीय रहे।दौड 100मीटर जुनियर वर्ग में भवितव्य वरनोति सलुम्मर प्रथम,रोशन सालवी ईसरवास द्वितीय सीनियर वर्ग में मनोज वरनोति सलुम्बर प्रथम,रजत वरनोति सलुम्बर द्वितीय रहे।महिला वर्ग में आशा सालवी बरोडा प्रथम,मंजु बुनकर ईण्टाली,चन्दा बुनकर बनोडा द्वितीय रहे।इस अवसर पर दिनेश सालवी वेला शंकर शांति लाल नाथु प्रताप कालु वदना राजेन्द्र केवाजी एवं अन्य समाज जन उपस्थित थे।
