सांवलिया सेठ के संघ नव वर्ष मनाने के लिए उमड़ने वाले 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन तथा पुलिस की ओर से सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया

उदयपुर । मेवाड़ के प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलिया जी मैं थर्टी फर्स्ट व नव वर्ष मैं उमड़ने वाले 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन तथा पुलिस की ओर से सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। जानकारी के अनुसार सांवलिया जी मंदिर में भगवान के संग थर्टी फस्ट तथा नववर्ष मनाने के लिए पिछले एक डेढ़ दशक से श्रद्धालुओं की उत्तरोत्तर बढ़ोतरी हो रही है यहां पर मंदिर मंडल के धर्मशालाएं निजी गेस्ट हाउस तथा होटल एव रिसॉर्ट की अग्रिम बुकिंग हो चुकी हैं यहां पर मंदिर मंडल के निर्मित विशाल डोंम भजन संध्या के लिए बुक हो चुके हैं यहां पर थर्टी फर्स्ट तथा नव वर्ष दोनों ही दिन भजन संध्या का विशाल आयोजन होने जा रहा है इन भजन संध्या में प्रदेश के ख्याति नाम कलाकारों के अलावा गुजरात के भी कई कलाकार यहां पहुंच रहे हैं, भजन संध्या का आयोजन निजी होटलों में भी है। वैसे तो शीतकालीन अवकाश शुरू होते ही श्रद्धालुओं की रेलम पेल हर दिन बनी हुई हैं लेकिन थर्टी फर्स्ट से 1 दिन पूर्व भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं श्रद्धालु थर्टी फस्ट की रात यहां पर धार्मिक आस्था के साथ जश्न मनाते हैं तथा आतिशबाजी भी करते हैं।
सीईओ ने ली प्रभारियों की बैठक…
सांवलिया जी मंदिर मंडल के सीईओ गीतेश श्रीमालवीय ने मंडफिया पहुंचकर मंदिर मंडल के प्रभारियों की बैठक लेकर दोनों ही दिन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए विशेष रुप से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था यात्रियों के साथ व्यवहार पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर के अलावा सभी विभागों के प्रभारी धर्मशाला प्रभारी कार्यालय के कार्मिक उपस्थित थे।
डिप्टी ने ली गेस्ट हाउस मालिकों की बैठक …
भदेसर डिप्टी धर्माराम गिला वह थाना प्रभारी ओम सिंह ने नव वर्ष पर सांवलिया जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालु जो निजी गेस्ट हाउस रिसॉर्ट तथा होटलों में ठहरते हैं वहां पर कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए शराब नहीं पिलाई जाए नहीं किसी तरह के गलत आयोजन हो साथ ही मालिकों से पुलिस ने यह भी आग्रह किया कि वह अपने ग्राहकों के वाहनों को पार्किंग स्थल पर पार्क करवाएं तथा सीसी कैमरा चालू रखें यात्री बुकिंग रजिस्टर का पूरी तरह मेंटेन करें पुलिस कभी भी निरीक्षण कर सकती है संदिग्ध लोगों के बारे में भी सूचना दें।
कस्बे से बाहर पार्किंग व्यवस्था.. थाना प्रभारी ओम सिंह ने बताया कि भादसोड़ा की ओर से आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग अस्पताल के पास बानसेन की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग पेट्रोल पंप के पास भदेसर से आने वाले वाहनों के लिए बाईपास तथा आसावरा माता व चिकारडा से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था गोकुल विश्रांति गृह के पार्किंग स्थल पर रखी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड सहित सौ पुलिसकर्मी तथा मंदिर मंडल के सुरक्षाकर्मी अलग तैनात किए जाएंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!