कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस

पूर्व प्रधान प्रतिनिधि चावड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वल्लभनगर में मनाया स्थापना दिवस

वल्लभनगर । भींडर के भैरव स्कूल खेल मैदान में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व पंचायत समिति सदस्य कुबेर सिंह चावड़ा के नेतृत्व में भी कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के समय से सबसे पुरानी पार्टी है पार्टी में इसके इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश का बेहतर विकास किया राजस्थान में गहलोत सरकार गरीब को श्री गणेश मानकर सेवा का कार्य कर रही है कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी होती है। इस मौके पर निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुकड़ा, पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता नारायण व्यास, पूर्व मनोनीत पार्षद लोकेंद्र सिंह चावड़ा विष्णु चौबीसा संदीप नागदा वीरेंद्र सिंह युवा कांग्रेस वल्लभनगर विधानसभा उपाध्यक्ष दिलशान शर्मा सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भींडर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस मनाया

भींडर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 138 वा स्थापना दिवस शक्तावत फार्म हाउस पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान करण सिंह कोठारी थे जबकि अध्यक्षता हातिम अली बोहरा अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष ने की। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया वरिष्ठ नेताओं ने कहा की कहा कि 2023 में पुनः राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूरजमल मेनारिया, पूर्व पार्षद सुंदरलाल लिखमावत, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरजा शंकर चौबीसा, वरिष्ठ नेता अंबालाल गंगावत, अनिल नागौरी दिनेश मेनारिया, युवा कांग्रेस वल्लभनगर विधानसभा अध्यक्ष कुंदन सिंह, उदयपुर सरपंच संघ जिला अध्यक्ष व हिता सरपंच माधव लाल अहीर, भगवान लाल अहीर देवेंद्र सालवी पृथ्वीराज मीणा सुभाष राका, कांग्रेस पार्षद सलीम मोहम्मद पार्षद प्रतिनिधि नितिन चौबीसा गोपाल चौबीसा सत्यनारायण विजावत आदि उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!