कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिरंजीवी 108 की मिली नई सौगात
वल्लभनगर । कानोड़ नगर में सोमवार को प्रातः 11:00 कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्रीय विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत के अनुशंसा पर चिरंजीवी 108 की मिली नई सौगात। कानोड़ नगर विकास मंच एवं राजनैतिक एवं गैर राजनैतिक संगठनों द्वारा की जा रही लंबे समय से नई 108 मांग नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक को जताया आभार। मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर 108 को किया रवाना। इस अवसर पर डॉक्टर आरके सिंह , नर्सिंग कर्मी चक्रपाणि पांडे, बंसी लाल सालवी, अभय अलावत राजेंद्र शर्मा, 108 पायलट निर्भय सिंह एवं हेमंत परमार एमआरएस सदस्य अयूब खान पठान दिलीप सिंह सोलंकी ,राहुल कोठारी, दीपक भणावत, आदि सदस्य उपस्थित थे ।
