व्यास अध्यक्ष, प्रजापत सचिव निर्विरोध निर्वाचित
बाँसड़ा,कन्हैया लाल मेनारिया । भेरू नाथ सेवा समिति बांसडा की वार्षिक कार्य कारिणी के चुनाव नील कंठ महादेव मंदिर परिसर ढुंडिया में संपन्न हुए जिसमे भूतपूर्व सचिव दया शंकर व्यास ने वार्षिक आय व्यय का बयोरा प्रस्तुत किया साथ ही नवीन कार्यकारीणी का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष भेरू लाल व्यास,कैशियर कैलाश चंद्र शर्मा ,सचिव हुक्मी चंद प्रजापत निर्विरोध निर्वाचित हुए समिति का लाभांश 1,42,150 रुपए रहा
