भींडर की धरती पर खूब मिला प्यार : श्री संत

चावड़ा ने क्रिकेट के पीच से 2023 का दिया सियासी संदेश

वल्लभनगर । स्वतंत्रता सेनानी स्व. गुलाब सिंह शक्तावत एवं स्व. मातादान सिंह चावड़ा की स्मृति में नगर में आयोजित तृतीय वल्लभनगर विधानसभा स्तरीय प्रधान कप क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को भैरव स्कूल खेल मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने शुभारंभ किया। दोपहर 1 बजे श्रीसंत भींडर रामपोल बस स्टैंड पर पहुंचे जहां से ढोल नगाड़ों के साथ भैरव स्कूल खेल मैदान मंच पर लाया गया एवं मंच पर उपरना व फूल मालाओं से स्वागत किया एवं चांदी की तलवार भेंट की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनार्दन नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर एसएस सारंगदेवोत थे।अध्यक्षता भींडर पंचायत समिति पूर्व प्रधान यशोधर कुंवर ने की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व गेज गेंदबाज श्रीसंत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहां की राजस्थान मेरा ससुराल हैं और आप सभी को जवांईसा की तरफ से खम्मागणी। राजस्थान से मेरा विशेष लगाव हैं और आपने मुझे यहां बुलाकर जो प्यार दिया वो मेरे लिये यादगार रहेगा। भींडर की धरती पर खूब प्यार मिला। प्रधान कप से ज्यादा अच्छा कोई आयोजन नही हो सकता है। 110 टीम एक साथ खेलना बहुत ही कम जगह पर होता है। इतने बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा बनना अच्छी बात है। अगले वर्ल्ड कप के लिए इस धरती से कोई खिलाड़ी खेलें खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

क्रिकेट की पिच से दिया सियासी संदेश:- आयोजक व पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह चावड़ा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की आज हमारे क्षेत्र में अच्छे नेतृत्व की कमी है। हमें ऐसा नेतृत्व चुनना है जो आपके सुख दुख में आपके साथ खड़ा रह सके। आज किसान वर्ग खाद की समस्या से परेशान है, युवा वर्ग बेरोजगारी से परेशान है। मैंने 2018 व 2021 में भी कांग्रेस से टिकिट मांगा लेकिन मुझे नहीं मिला। इस बार आप लोगों से विनती है की आप सब मिलकर मेरे लिए भी 2023 में मेरे लिए प्रयास करना। आने वाले समय में पार्टी को नहीं देखें अब एक व्यक्ति को देख कर उसे पसंद करके चुने। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व प्रधान चमन शेखर सुथार, भगाजी भोपाजी, वल्लभनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुकड़ा, पंचायत समिति सदस्य चिन्नू मीणा नारायण गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य निम्मत मेनारिया, किशन मेघवाल, राजमल पाटीदार, आदि उपस्थित रहे।

सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भारी भीड़: कार्य्रकम के दौरान भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत से सेल्फी लेने के लिए युवाओं भारी भीड़ उमड़ पड़ी

उद्घाटन मैच की टीम से लिया परिचय:
प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच वन खंडेश्वरी क्लब भींडर व करणपुर के बीच खेला गया श्रीसंत ने समस्त खिलाड़ियों से परिचय लिया पहला मैच करणपुर ने जीता

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!