शीतकालिन क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन मैच लाम्बीरेड ( गुमानपुरा) ने 4 रन से जीता

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के श्यामपुरारा. उ. मा वि खेल मैदान पर सात दिवसीय शीतकालिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम कि अध्यक्षता पुर्व सरपंच कृष्ण कुमार मीणा, मुख्य अतिथि रा.उ.मा वि प्रधानाचार्य सुरेश कुमार मीणा विशिष्ट अतिथि पुर्व सरंपच मंशाराम मीणा, उपसरपंच गुमानपुरा दयाराम मीणा समाजसेवी अशोक वैष्णव थे । आयोजनकर्ता सोनु अहारी ने बताया कि प्रतियोगिता मैं कुल 34 टीमें भाग ले रही है विजेता टीम को 41000 रुपये नगद व पारितोषिक दिया जायेगा । उद्घाटन मैच लाम्बीरेड (गुमानपुरा) और दौलपुरा के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए लाम्बीरेड के पंकज,हितेश ने क्रमश 23, 25 रनो के योगदान व तीने- दो विकिट चटकाये निर्धारित 12 ऑवरो में 97 बनाये लक्ष्य का पिछा करते हुए दौलपुरा ने 12 ऑवरो में 93 रन ही बना सकी दौलपुरा से प्रवीण और कपिल ने क्रमश 20, 22 रनो का योगदान के साथ दो-दो विकिट चटकाए मैन ऑफ द मैच पंकज को दिया गया । लाम्बीरेड (गुमानपुरा) ने 4 रन मैच जीता।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!