नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष मावली अधिवक्ता संपत सामोता का एमएस मार्बल सदस्यों एवं वल्लभनगर अधिवक्ताओ ने भटेवर में किया स्वागत
वल्लभनगर । बार एसोसिएशन मावली के वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव शुक्रवार को मावली न्यायालय परिसर में संपन्न हुए। जिसमें शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ, वही उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, पुस्तकालय सचिव एवं कोषाध्यक्ष पुर्व में निर्विरोध घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता संपत सामोता को 61 वोट एवं मिथिलेश बापना 45 वोट प्राप्त हुए। जिससे 16 वोट से संपत सामोता ने अपने प्रतिद्वंद्वी मिथिलेश कुमारी को हराते हुए जीत दर्ज की। जीत के बाद अधिवक्ता संपत सामोता मय अधिवक्ताओ के साथ सांवलियाजी दर्शन के लिए रवाना हुए। भटेवर में एमएस मार्बल भटेवर के सदस्यों एवं बार एसोसिएशन वल्लभनगर के अधिवक्ताओ ने नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष मावली अधिवक्ता संपत सामोता का उपरणा ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष अधिवक्ता संपत सामोता ने कहा कि यह जीत आप सभी अधिवक्ताओ की है और आप सभी के अपार स्नेह से विजय प्राप्त हुई है। इस अवसर पर अधिवक्ता रमेश सांगावत, पुर्व बार अध्यक्ष वल्लभनगर मुकेश मेनारिया, पुर्व बार अध्यक्ष मावली शंकरलाल डांगी, कैलाश डांगी, एमएस मार्बल से भगवतीलाल मेनारिया, भेरुलाल ठाकरोत, दीपक व्यास ,शम्भू मेनारिया, विष्णु नागदा, बंशीलाल नाई, बंशीलाल मेनारिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।
