ऋषभदेव : राजीव गांधी सेवा केंद्र किकावत पर फसल बीमा पाठशाला का आयोजन
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । राजीव गांधी सेवा केंद्र किकावत पर फसल बीमा पाठशाला का आयोजन किया ।जिसमें वीरेंद्र शर्मा सहायक निदेशक कृषि जयपुर ने किसानों को फसल बीमा पॉलिसी अधिक से अधिक करने की जानकारी दी। कैलाश चौधरी सहायक सांख्यिकी अधिकारी जयपुर ने फसल में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं पर लाभ लेने की जानकारी दी। झाबरमलकृषि अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। एग्रीकल्चर इंशोरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि अनिल कोठारी, नारायण लाल डांगी, विनोद कुमार रेगर, राजेंद्र,उपेंद्र ने फसल बीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन कृषि पर्यवेक्षक रमेश कुमार मेघवाल ने किया । कृषि पर्यवेक्षक नागेंद्र मईड़ा, सुरेश मीणा, जहेश कोटेड उपस्थित रहे।
