भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भटेवर में आज सभा को करेंगे संबोधित, कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

भाजपा की जन आक्रोश महासभा में सांसद सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद…

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राज्य की कांग्रेस सरकार के जंगलराज, कुशासन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा प्रदेशव्यापी जनआंदोलन के तहत रविवार 25 दिसम्बर को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह उदयपुर देहात के वल्लभनगर विधानसभा की जनआक्रोश महासभा को सम्बोधित करेंगे।
उदयपुर देहात ज़िला महामंत्री दीपक शर्मा ने बताया भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह का रविवार दोपहर 12 बजे डबोक एयरपोर्ट पर भाजपा देहात ज़िला के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। दोपहर 2 बजे वल्लभनगर विधानसभा की विशाल जनआक्रोश महासम्मेलन का आयोजन पुराना बस स्टेण्ड भटेवर में होगा। इस महासम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी, देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान सहित पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्बोधित करेंगे। महासम्मेलन की तैयारीयो को लेकर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, जनआक्रोश यात्रा के वल्लभनगर संयोजक हिम्मत सिंह झाला, देहात महामंत्री दीपक शर्मा, मण्डलो के अध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न व्यवस्थओ को लेकर कार्यकर्ताओ की कमेटीया बना कर अंतिम रूप दिया गया व मण्डलों की बैठकें ली गई। एयरपोर्ट से सभास्थल तक बैनर, होर्डिंग्स व भाजपा के झंडो से सजा दिया है। सभा स्थल पर समस्याओ के लिये सुझाव पेटियां भी रखी गई है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!