नौ सूत्रीय मांगों को लेकर भिंडर पंचायत समिति सदस्यों ने सौंपा मुख्यमंत्री व पंचायत राज मंत्री के नाम ज्ञापन
भींडर, कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान पंचायत समिति सदस्य संघ के आह्वान पर शुक्रवार को भींडर पंचायत समिति सदस्यों ने भींडर उपखंड अधिकारी मोनिका जाखड़ को मुख्यमंत्री व ग्रामीण विकास पंचायती राजमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया सरपंच, प्रधान व जिला प्रमुख के समान पंचायत समिति सदस्यों को भी प्रशासनिक अधिकार एवं विभिन्न दस्तावेजों का सत्यापन प्रमाणीकरण करने का अधिकार के साथ ही 10000 रुपये मासिक मानदेय मिलेपंचायत समिति सदस्य 2–2 ग्राम पंचायत पर चुनवा लड़कर जीतकर आते है, जनता से कई तरह के वादे करके आते है और उन्हें पूरे नहीं कर पाते है इसलिए सरपंच की तरह फंड दिया जाए ।
पंचायत समिति सदस्य दिन रात मेहनत करके चुनाव जीत कर आता है आमजन के बीच रहता है इसके बावजूद भी उसके पास हस्ताक्षर के अधिकार भी नहीं है और वह स्वेच्छा से कुछ भी नहीं कर पाता है वह दूसरों पर निर्भर रहता है ।
पंचायत समिति सदस्यों ने 9 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर भींडर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनिगरा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व पंचायत समिति सदस्य कुबेरसिंह चावड़ा, भरतकुमार व्यास बांसड़ा, चंद्रप्रकाश मेनारिया वाना, कालूलाल मीणा, मंजू मेघवाल, नाथूलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
