महापौर ने दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थियों से भेंट करी समिधा संस्थान करेगा भारतीय ब्लाइंड टीम के ऑलराउंडर प्लेयर ललित मीणा का सम्मान

उदयपुर,नितेश पटेल । समिधा संस्थान तथा नगर निगम के सहयोग से गोवर्द्धन विलास स्थित सामुदायिक भवन में उदयपुर केवास पास क्षेत्र के दृष्टिबाधित कॉलेज विद्यार्थियों के लिए समिधा दृष्टि दिव्यांग मिशन संचालित किया जा रहा है । नगर निगम उदयपुर महापौर गोविंद सिंह टांक ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों से मिलने संस्थान पर गये तथा विद्यार्थियों से चर्चा करी । महापौर ने समिधा संस्थान द्वारा दिव्यांगों, अनाथ एवं दृष्टिबाधित विद्यार्थियों हेतु किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करी । समिधा संस्थान के संस्थापक चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि समिधा दृष्टि दिव्यांग मिशन द्वारा आगामी 4 जनवरी को “लुई ब्रेल जयंती” केंद्र पर मनायी जाएगी तथा टी 20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय ब्लाइंड टीम के ऑलराउंडर प्लेयर ललित मीणा का सम्मान करेगी । चौहान ने नगर निगम के सहयोग हेतु नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, महापौर गोविंद सिंह टांक तथा नगर निगम की संपूर्ण टीम का आभार व्यक्त किया एवम आगे भी इसी प्रकार सदकार्यो में सहयोग की अपेक्षा की । इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष महादेव सिंह चौहान, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती डॉ आभा शर्मा, श्रीमती सुनीता राठौड़, शैलेंद्र चौबीसा, राधेश्याम सोनी, डॉ निवेदिता पटनायक, प्रोफेसर कमलेंद्र सिंह राणावत, प्रशांत शर्मा, किशन शर्मा, डॉक्टर कुसुम मेघवाल, आदित्य प्रकाश आर्य, ईश्वर लाल मीणा, मुकेश कुमार जाट तथा रणवीर सिंह जोलावास आदि उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!