रोजगार मेले में 75 युवाओं ने कराया पंजीकरण जानिए पूरी खबर

वल्लभनगर । राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के तत्वाधान में बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले में पंजीकरण करवाया जा रहा है । इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूणदा व राजीव गांधी सेवा केंद्र अमरपुरा जागीर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पंजीयन प्रभारी प्रेमलाल मीणा ने बताया कि लूणदा मैं 15 बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण करवाया तो वही अमरपुरा जागीर में 60 युवक-युवतियों ने पंजीयन करवाया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!