मावली : सनवाड में प्रगति केम्प का शुभारंभ

मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के गाँव सनवाड में वार्ड न. 2 में प्रगति कैंप का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान संस्था के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर दलपत सिंह ने बताया कि मावली ब्लॉक में 11 प्रगति कैंप संचालित हैं । जो बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं, दसवीं की ओपन स्कूल की किशोरियों को कैंप में निःशुल्क शिक्षा तथा शिक्षण सामग्री संस्था द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है।

प्रेरक द्वारा किशोरियों को पढ़ाया जाएगा, जिसमें बेहतर शिक्षा और जीवन कौशल को लेकर अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी । कैंप के उद्घाटन कार्यक्रम में किशोरियों के अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे | कैंप का शुभारंभ रीबीन काट कर गोकूल सिंह देवड़ा द्वारा किया गया । कैंप में आंगवाड़ी आशा सहयोगिनी आशा यादव , फील्ड कोर्डिनेटर उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!