रुण्डेड़ा में वल्लभनगर विधानसभा स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 13 से 15 जनवरी 2023 को

प्रतियोगिता को लेकर क्लब जुटा तैयारियों में, विधानसभा क्षेत्र के 300 गाँवो से खिलाड़ी लेंगे भाग

वल्लभनगर । उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधान सभा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रूंडेडा में विधान सभा स्तरीय वॉलीबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन आदर्श क्लब के तत्वाधान में होने जा रहा है। दिनेश मेनारिया, रघुनाथ जाट ने बताया कि जिसमें वल्लभनगर विधानसभा के 300 गांवों के खेल प्रेमी भाग लेंगे, खिलाड़ी सुरेश, राहुल मेनारिया, जसवंत ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था स्थानीय क्लब द्वारा की जाएगी। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नीमत मेनारिया, गणपत मेनारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मोका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 20 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। वही खेल मैदान का पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रतियोगिता अगले महीने 13 से 15 जनवरी तक प्रस्तावित है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!