उदयपुर के संजय नागदा और राहुल व्यास को एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड
उदयपुर । रॉयल ऑर्किड होटल जयपुर के सभागार में आर्डोरकॉम मीडिया द्वारा राजस्थान की प्रथम न्यू नॉर्मल एजुकेशन लीडरशिप समिट एंड अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया जिसमे राजस्थान सरकार उच्चतर शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक डा श्रुति गुप्ता द्वारा उदयपुर के शिक्षाविद संजय नागदा एवम चौधरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य राहुल व्यास को नर्सिंग शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया.!
समिट में राजस्थान के 48 यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, मैनेजिंग डायरेक्टर एवम मॉडरेटर्स के व्याख्यान रहे जिसमे शिक्षा की गुणवत्ता के ऊपर जोर दिया गया.!
