ऋषभदेव : विधायक डॉ परमार ने निर्माणधीन कक्षा कक्षों का अवलोकन कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

ऋषभदेव,शुभम जैन । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने उदयपुर जिले के उपखण्ड ऋषभदेव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कागदर भाटीया के विधायक मद से निर्माणाधीन दो कक्षा कक्षों का अवलोकन कर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए । विधायक डॉ दयाराम परमार का स्थानीय विद्यालय के कर्मचारियों ने माला, पगड़ी पहनाकर स्वागत किया ।

इस अवसर पर पंचायत समिति ऋषभदेव की प्रधान केशर देवी मीणा,उप प्रधान शंकरलाल कलासुआ, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केसरियाजी महासचिव रुपलाल अहारी, पूर्व उप प्रधान शिवराम मीणा, शान्ति लाल कलासुआ सरपंच भाटीया, बद्रीलाल कलासुआ, शर्मिला देवी सरपंच कानुवाडा, पूर्व सरपंच हजारीमल मीणा , स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य थावरचंद मीणा, शिक्षक उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!