उदयपुर : परीक्षार्थियो ने जिला कलेक्ट्री के बाहर किया धरना प्रदर्शन, वनरक्षक पेपर देने पहुंचे स्टूडेंट परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व पहुंचने के बावजूद भी धका देकर निकाला सेंटर से बाहर
दूर दराज से आए विधार्थियो ने कड़कती ठंड में बसस्टेंड पर गुजारी रात
उदयपुर,करण सिंह सिसोदिया । राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा आयोजित वनरक्षक सीधी भर्ती 2020 में आवेदन मांगकर नवम्बर 2022 में परीक्षा आयोजित की गई ।लेकिन प्रशासन की लापरवाही से राजसमंद से 13 नवंबर की दूसरी पारी वाला पेपर आउट होने से पेपर रद्द कर दिया । उदयपुर में रविवार को पुनः 11 दिसंबर को वनरक्षक पेपर आयोजित किया गया जिसमे विभिन्न सेंटरों पर प्रवेश नही दिए जाने से सैकड़ों परीक्षार्थियो को वंचित रहना पड़ा। शहर के चेतक सर्कल राजस्थान महिला परिषद बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय , गुरुज्ञान पब्लिक स्कूल हिरण मगरी,आलोक विद्यालय के साथ पेसिफिक यूनिवर्सिटी देबारी व अन्य कई सेंटरों पर समय से पूर्व पहुंचने के बावजूद भी प्रवेश नही दिया गया । बांसवाड़ा, डूंगरपुर,राजसमंद व उदयपुर समेत विधार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षार्थियो ने बताया की परीक्षा 10 बजे शुरू होनी थी और सुबह 8 से 9 बजे तक सेंटर की रिपोर्टिंग करनी थी लेकिन 9 बजे पूर्व पहुंचने के बाद भी गेट पर प्रवेश नही दिया गया । लंबी कतार में लगे विधार्थी अपना समय कतारों में ही व्यर्थ चला गया जबकि पेसिफिक यूनिवर्सिटी देबारी में कई परीक्षार्थी गेट के अंदर समय से पूर्व पहुंच गए और चेकिंग करने के बाद अलग अलग रूम ढूढते हुए पहुंचे तो रूम से बाहर कर दिया और यूनिवर्सिटी वालो ने अपनी तानाशाही दिखाते हुए प्रशासन के द्वारा मुख्य गेट से बाहर कर दिया। बांसवाड़ा से आई जागृति भावसार ने बताया की वह रात को ही अपने छोटे बच्चे के साथ उदयपुर पहुंच गई और बसस्टेंड पर पूरी रात गुजारी सुबह ऑटो के माध्यम से समय पर सेंटर पर पहुंच गई लेकिन परिवार को छोड़कर नोकरी के सपने को साकार हेतु परीक्षा से वंचित कर दिया। वही जय सिंह चारण ने बताया की हम 9 बजे पूर्व सेंटर पर पहुंच गए और वह लंबी कतारें लगी हुई थी और अंदर प्रवेश के लिए लाइन काट दी गई और परीक्षार्थियों ने सेंटर प्रबंधक को बार बार अनुरोध करते रहे और अंत में पैर पड़ने लगे लेकिन कोई सुनने वाला नहीं और आखिर में विधार्थी के जीवन के साथ खिलवाड़ कर दिया। “कलेक्ट्री के बाहर किया धरना प्रदर्शन। “वंचित परीक्षार्थियों ने उदयपुर जिले के कलेक्टर मुख्यालय पर पहुंचकर नारे बाजी के साथ ज्ञापन दिया गया। वही अतिरिक्त जिला कलक्टर ने आश्वासन के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज से गहनता से अनुसंधान कर कानून दोषी पाने वाले कर्मचारियों के साथ उचित कार्रवाई करने की बात की। वंचित परीक्षार्थी ने वनरक्षक पेपर रद्द करने की मांग पर अड़े रहे ।
