भारतीय जैन संघटना (BJS) का मावली में गठन

मावली,ओमप्रकाश सोनी । उदयपुर जिले के मावली कस्बे में भारतीय जैन संघटना (BJS) की मीटिंग का आयोजन आज जैन स्थानक मावली पर हुआ। इसमे BJS के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ,अरविंद जारोली , यशवंत कोठारी उपाध्यक्ष BJS उदयपुर की मौजूदगी में मावली चैप्टर की कार्यकारिणी की घोषणा की।

अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा

सुरेशचंद्र खटवड़ दिनेश चन्द्र दुग्गड़ जयेश कुमार मेहता BJS के संरक्षक बनाये गए। मावली चैप्टर के अध्यक्ष पद पर निर्मल कुमार लोढा को मनोनीत किया।सचिव पद जयेश कुमठ को दिया। उपाध्यक्ष प्रवीण सांगावत, जयप्रकाश बोकड़िया, उत्तम सियाल, शीतल पगारिया, सम्पत सामोता, लादू शोभावत कोषाध्यक्ष नीलेश खटवड़ संगठन मंत्री मोहित सियाल, राहुल कुमठ सह सचिव प्रदीप जैन कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामोता, मुकेश छाजेड़, राकेश खटवड़,शैलेश बड़ालमिया, जोनी सोनी,कमलेश रॉय सोनी, विशाल बड़ालमिया, नीलेश आदि सभी को मनोनीत किया ।

सचिव जयेश कुमठ

अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा ने बताया की आगामी 17-18 दिसंबर को उदयपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गोवा के पंचायत राज्यमंत्री कपिल पाटील राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी राजस्थान प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया आदि सम्मिलित होंगे अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढा द्वारा सभी पधारे गए मेहमानों का स्वागत किया गया और सभी सदस्यों को अधिवेशन में सपरिवार सहित सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया । BJS के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने भारतीय जैन संघटना के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अध्यक्ष लोढा ने कहा कि अध्यक्ष का जो दायित्व दिया है उसे निष्ठा व लगन के साथ निभाया जाएगा। सचिव जयेश कुमठ ने बताया कि मावली चैप्टर द्वारा सामाजिक क्षेत्र एवं धार्मिक क्षेत्र में आने वाले समय में काफी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं भारतीय जैन संघटना के सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा एवं सभी युवाओं को इस संगठन से जोड़ा जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!