हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुक्खू का शपथ ग्रहण समारोह, सचिन पायलट और सीएम गहलोत सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए शामिल

#dpnewsdigital हाल ही में हिचाल प्रदेश में हुए चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली है और इस जीत में राजस्थान के स्टार प्रचारकों का काफी अहम योगदान रहा है। खास कर सचिन पायलट और सीएम गहलोत यहां काफी प्रभावशाली रहें है।

आज कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सुक्खू को यहां की बागड़ोर सौपी है। चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह में सचिन पायलट और सीएम गहलोत सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए है।

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिज ग्राउंड में काफी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। समर्थकों में जश्न का माहौल है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे है। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन खरगे, सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए है।

शपथ ग्रहण से पहले शिमला में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज तो मौसम भी बहुत खुशनुमा हो गया है, आज शपथ ग्रहण समारोह भी बेहद शानदार होगा। नेता, कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है। एक नई शुरुआत हो रही है। हिमाचल के साथ आने वाला वक्त और मजबूत होंगा ।

शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह खुशी की बात है, सुक्खू जी को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू जी उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!