वल्लभनगर विधानसभा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का महाकुंभ 25 से आवेदन कल लिए जाएंगे जानिए पुरी खबर
वल्लभनगर । स्वतंत्रता सेनानी स्व. गुलाब सिंह शक्तावत स्व. मातादान सिंह चावड़ा की स्मृति में आयोजित तृतीय वल्लभनगर विधानसभा स्तरीय प्रधान कप क्रिकेट प्रतियोगिता का महाकुंभ 25 दिसंबर से भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आगाज होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। रविवार दोपहर 1 से 2 बजे तक प्रधान कॉम्प्लेक्स भींडर में समस्त टीमों के आवेदन फॉर्म लिए जाएंगे।
