ऋषभदेव : सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आगाज
ऋषभदेव,शुभम जैन । विवेकानंद केंद्र विद्यालय ,ऋषभदेव के जूनियर एवं सीनियर छात्रों का दल सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग ले रहा है। प्रधानाचार्य डीके गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का 2 दिन आयोजन रखा गया है जिसमें विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जा रही है।

विवेकानन्द केंद्र विद्यालय ऋषभदेव के जूनियर वर्ग के छात्र हित मेहता एवं हिमांक वर्मा थीम टेक्नोलॉजी एंड टॉयज सब थीम ट्रांसपोर्ट एंड इन्नोवेशन विषय पर एवं सीनियर वर्ग में पार्थ जैन और नैतिक मेहता थीम टेक्नोलॉजी एंड टॉयज सब थीम एडवांसमेंट इन इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी शिक्षक श्री जयप्रकाश चौबीसा, कमल नरूला और सुरेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में छात्रों ने चार्ट, मॉडल आदि की प्रदर्शनी लगाई। यह प्रदर्शनी महाराणा भूपाल माड़ल पब्लिक स्कूल उदयपुर में आयोजित हुई।
जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने दर्शकों को अपने चार्ट ,मॉडल के बारे में विस्तार से बताया।
