वल्लभनगर विधानसभा जनाक्रोश यात्रा को मिल रहा जन समर्थन

भींडर । भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के 200 विधानससभा मे कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाल रही जनाक्रोश यात्रा के तहत वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में विगत 5 दिनों से चल रही जन‌ आक्रोश यात्रा को क्षेत्रभर में ग्रामीणों ने समर्थन देते हुए प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की, यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने खाद बिजली जैसी कई समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज करवाई। क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई जनसभा जन चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा ने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार गूंगी बहरी बन कर बैठी है प्रदेश में छोटी बच्ची से लगाकर बूढ़ी अम्मा तक सुरक्षित नहीं है और सरकार के मंत्रियों के जो जवाब सुनने को मिलते हैं वह बड़े ही निंदनीय है, जिस प्रदेश में मीरा और रानी पद्मिनी जैसा स्वाभिमान रहा उस प्रदेश की महिलाओं के साथ इतने अत्याचार करने वाली देश की यह पहली सरकार बन चुकी है मूंदड़ा ने कहा कि हम वोट लेने नहीं बल्कि इस सरकार की गलत नीतियों को आपके सामने लाए हैं अब निर्णय आपको करना है। सभा को संबोधित करते हुए जन आक्रोश यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने कहा कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में कुछ भी मजबूरियां रही हो लेकिन इस बार लोगों के जहन में सिर्फ क्षेत्र का विकास एवं इस दमनकारी कांग्रेस सरकार के प्रति आक्रोश भरा है और उसी को लेकर जनता अब वल्लभनगर में पुनः भाजपा को लाने का मन बना चुकी है। सभा को प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य धनराज अहीर, पूर्व जिला प्रमुख शांति लाल मेघवाल, अल्पसंख्यक देहात जिलाध्यक्ष नत्थे खां, भाजपा वल्लभनगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, जनाक्रोश यात्रा सोशल मीडिया प्रभारी पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास बांसड़ा, भाजपा जिला महामंत्री बसंती देवी रावत, कुराबड़ मंडल अध्यक्ष गंगाराम डांगी, कुराबड प्रधान कृष्णा मीणा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। जनाक्रोश यात्रा के दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल मेनारिया, कुराबड प्रधान प्रतिनिधि देवीलाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, फिंला सरपंच नाना लाल मीणा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल सुथार, बुथ अध्यक्ष डालचंद मीणा, डूंगाराम फिंला, बंबोरा बुथ अध्यक्ष गजेंद्र रावत, अमित जारोली सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जन आक्रोश यात्रा के कुराबड़ मंडल से भींडर ग्रामीण मंडल में प्रवेश के दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, वल्लभनगर उप प्रधान रोशन मेहता, गोतम मीणा, कालू लाल, पप्पु लाल मीणा सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों ने जन आक्रोश यात्रा का स्वागत किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!