वीरांगना पूरी मां कीर का 311वा जन्मोत्सव कल रविवार को, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

कार्यक्रम में शरीक होने का क्षेत्र के आसपास गाँवो सहित उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा, मध्यप्रदेश में समाजजन को दिया न्योता

वल्लभनगर । पूरी मां विकास समिति कीर की चौकी व अखिल भारतीय हरिवंश कीर समाज उदयपुर के तत्वाधान में कीर समाज का गौरव वीरांगना पूरी मा का जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पूरी मां विकास समिति महामंत्री व मीडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर बासलिया ने बताया कि कीर समाज की गौरव वीरांगना पूरि मां का 311 वा जन्मोत्सव कल रविवार को सुबह 10:00 बजे से भव्य आतिशबाजी के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ में वाहन रैली व शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, समाजसेवी हिम्मत सिंह झाला, मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी, कुलदीप सिंह चुंडावत सहित अन्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा सहित मध्यप्रदेश से भी कीर समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बांसलिया, कीर खेड़ा, हिता, भिंडर रोहीखेड़ा, भुतपुरा, लोधा, सराड़ी, सलूंबर के अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवो में समाज के लोगों ने पीले चावल देकर इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उदयपुर चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे-48 पर स्थापित वीरांगना पुरी मां स्मारक गुजरने वाले लोगों को आकर्षित करती है। विकास समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण कीर, सचिव ओम प्रकाश कीर, संगठन मंत्री राजमल कीर, भिंडर महामंत्री पप्पू लाल कीर, शंकर कीर, कालू कीर, हेमराज, जगदीश, देवीलाल, पूरणमल, पप्पू लाल, सूरज सहित समाज के लोग इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियो में जुटे हुए है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!