ग्राम स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । ग्राम पंचायत बाँसड़ा में ग्राम पंचायत स्तर जन सुनवाई का आयोजन किया गया ।जिसमें जन सुनवाई में कुल5 परिवाद प्रस्तुत हुए। जिनमें से 3परिवाद को मौके पर ही निस्तारण किया गया । 2 परिवाद उच्च स्तर होने से अग्रेसित किये गए । । इस मौके पर जनसुनवाई प्रभारी भेरूलाल कुम्हार भू अभिलेख निरीक्षक भिंडर बांसड़ा पटवारी मनोज मीणा एव प्रकाश सेन अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
