बस्ती संपर्क आभियान कार्यक्रम का आयोजन
सेमारी,जितेन्द्र पंचोली । बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल , देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला प्रभारी रोशन मेघवंशी व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक के मार्गदर्शन में बस्ती संपर्क अभियान का कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जी खटीक के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष पूरणमल जीनगर के नेतृत्व में वांक्याजी बावजी से प्रारंभ होकर खटीक मोहल्ला, बुनकर मोहल्ला, जीनगर मोहल्ला, सरगड़ा मोहल्ला, यादव मोहल्ला, हरिजन बस्ती, जटिया मोहल्ला आदि अनुसूचित जाति की बस्तियों में घर- घर जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया । सभी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोश एवं उत्साह के साथ घर -घर जाकर के नवीन मतदाताओं की सूची बनाई एवं समस्याओं को अंकित किया । बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश खटीक, एससी मोर्चा जिला मंत्री श्रवणखटीक, भाजयुमो जिला मंत्री सचिन खटीक, एससी मोर्चा मंडल महामंत्री एवं पार्षद प्रतिनिधि भेरूलाल बेरवा, महामंत्री प्रवीण खटीक, छगन खटीक , एससी मोर्चा मंत्री छोटू यादव, मीडिया प्रभारी राजेश दमामी, आईटी सेल प्रभारी हिमांशु यादव, कोषाध्यक्ष रत्नेश बुनकर, गौरव जीनगर, युवराज जीनगर, मनोज खटीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
