17 वर्षीय छात्रा वॉलीबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए वाना की माही मेनारिया एवं ललिता लोहार का चयन
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाना में अध्ययनरत छात्रा सुश्री माही मेनारिया एवं ललिता लोहार का राज्य स्तरीय महिला 17 वर्षीय आयु वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। जिससे गांव, परिवार में खुशी का माहौल है तथा परिवार जन ने ग्रामीणों को मिठाई बांट आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। विप्र फाउंडेशन जिला संरक्षक त्रिभुवन मेनारिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कई प्रतिभावान छात्राएं है, जो अपने खेल के माध्यम से नेशनल लेवल तक जाती है। इन दोनों बालिकाओं ने परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामावतार मीणा ने बताया कि माही एवं ललिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बांरा के खेल मैदान पर 14 नवम्बर से 18 नवंबर तक आयोजित होने वाली 17 वर्षीय छात्रा वॉलीबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेगी। बता दें कि 3 नवंबर से 5 नवंबर तक राउमावि नवानिया में आयोजित जिला स्तरीय 17 वर्षीय छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वाना अपने उम्दा प्रदर्शन से टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी।
