भिंडर पहुंचा इंदौर तीर्थ धाम ढाई दीप रथ,श्रावकों ने रथ पर मंगल स्वास्तिक कर किया स्वागत

भिंडर,कैलाश तेली । भिंडर पहुंचा इंदौर तीर्थ धाम ढाई दीप रथ विश्व की अद्वितीय रचना तीर्थ धाम ढाई दीप जिनायतन इंदौर में श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 20 जनवरी से 26 जनवरी 2023 को होने जा रहा है। जिसका आमंत्रण मंगल रथ अजमेर से प्रातः भिंडर नगर स्थित सूरजपोल पर पहुंचने पर श्री अहिंसा जैनयुवा जय घोष द्वारा स्वागत कर रथ का सराफा बाजार सदर बाजार होते हुए रावली पोल स्थित श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचने पर श्रावकों ने रथ पर मंगल स्वास्तिक कर स्वागत किया।मंदिर जी में ढाई दीप विधान का आयोजन किया गया जिसमें पांच कलश एवं जिनवाणी स्थापित कर विधान का आयोजन किया गया। विधान का संपूर्ण कार्य पंडित कांतिलाल जैन एवं सुमित एवं नीलेश शास्त्री द्वारा कराया गया।यह जानकारी समाज के मंत्री सुरज मल फान्दोत ने दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!