कल्याणपुर : दीपावली पर्व पर दोस्त पर चाकू से हमला करने वाले तीन 6000 रूपये के इनामी बदमाश गिरफ़्तार
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । दिपावली पर्व पर दोस्त पर हमला चाकु से वार करने वाले आरोपियों को गिरफतार किया गया । क्षेत्र के उपला माण्डवा में दिपावली पर्व पर प्राणघातक हमला कर हमलावर फरार हो गए थे। थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रार्थी प्रकाश मीणा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी।रिपोर्ट में बताया कि 24 अक्टुम्बर रात 9:00 बजे के आस-पास मेरा पुत्र जयकुमार व भतीजा हिमांशु दोनो गांव के विरेन्द्र खराडी के घर से आ रहे थे तभी सामने से मोटरसाइकिल से सवार होकर आए युवको ने मेरे भतीजे हिमांशु पर प्राणघातक हमला किया, जिसके कंधो पर चाकु के वार से चोटे आई है, वही पेट में भी चाकु लगने से हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उसे उदयपुर रेफर किया गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए थानाधिकारी ने टीम गठित कर मुखबीर के जरिए सूचना इकट्ठी कर अभियुक्त सुनील पुत्र अमृतलाल मीणा निवासी मसारो की ओबरी को 26 अक्टूबर को गिरफतार किया गया था । व शेष अभियुक्तगणो जिन पर 6000 (छ हजार) की ईनामी राशि रखी गई थी को आज सुनील उर्फ बदा पुत्र जीवाराम मीणा निवासी खांडी ओबरी , अजय पिता चुन्नीलाल मीणा निवासी उपला माण्डवा, प्रवीण पिता बंशीलाल मीणा निवासी उपला माण्डवा को गिरफतार किया गया है। पीडित हिमांशु उदयपुर में ईलाजरत है । आरोपी घटना के बाद जंगलो में फरार हो गए जिस पर उन्हे पूलिस टीम द्वारा ट्रेस कर पाना कठिन था कई दिनो तक जंगलो में भुखे प्यासे रहने के बाद उनके हौंसले पस्त हुए व पूलिस टीम ने जंगल को चारो और घेर कर उन्हें गिरफतार कर लिया। टीम ने तकनिकी सहायता से मुखबीर खास से जानकारी लेकर आरोपियो के घरो में दबीश की गई व उनके दोस्तों से पूछताछ की गई जिसमें पूछताछ करने पर पता चला कि चारो आरोपी व पीडित हिमांशु आपस में सभी में दोस्त बताए जा रहे है व शराब पार्टी के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हिमांशु पर हमला करने की जानकारी दी गई। कार्यवाही में थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह, हेड कांस्टेबल नगीनराम, नाथूलाल, दिलीपसिंह प्रवीण कुमार की मुख्य भुमिका रही।
