क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणविजय आज पहुंचेंगे चावंड,बदहाल समाधि स्थल,महल के संरक्षण की भरेंगे हुंकार
सराड़ा,नितेश पटेल । भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शाखा ठाकुर रणविजय सिंह और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मेष्म कुमार सिंह,महाराणा प्रताप की निर्वाण स्थली शनिवार को चावंड पहुंचेंगे।यहां उनकी अराध्यदेवी मां चामुंडा के दर्शन के बाद बंडोली स्थित समाधि स्थल पर नमन करेंगे। बताया गया की उनका कार्यक्रम महाराणा प्रताप की निर्वाण स्थली चावंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के सपने को साकार रूप देने के लिए हुंकार भरेंगे।प्रताप के महल और समाधि के बदहाल स्थल की सूचना पाकर पहुंचे ठाकुर यहां सांकेतिक श्रम दान भी करेंगे।इसके पीछे वे संदेश देंगे की समाज,राजपरिवार और सरकार के लोग प्रेरणा लेकर निर्वाण भूमि के विकास को लेकर ठोस कदम उठाए और महापुरुषों की समाधि के सम्मान के प्रति जागरूक हो सके।चेतावनी देते हुए कहा की यदि जिम्मेदार जागरूक नही हुए तो आगामी तीन महीने के अंदर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा स्वयं अपनी जिम्मेदारी से महाराणा प्रताप निर्वाण स्थली चावंड पर महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास के अक्षुण मात्र बचाने की जिम्मेदारी उठायेंगे।
