विधायक डॉ दयाराम परमार ने जिला कलक्टर के साथ खेरवाड़ा के विकास कार्यों का अवलोकन किया
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा को साथ लेकर खेरवाड़ा में मुख्य मंत्री अशोक गहलोत द्वारा नया तहसील कार्यालय भवन खेरवाड़ा, राजकीय बालिका महाविद्यालय खेरवाड़ा के पांच कक्षा कक्षों का लोकार्पण की पूर्व तैयारी की मौके पर जाकर जानकारी ली ।

इस अवसर विधायक डॉ दयाराम ने अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड खेरवाड़ा के मोहम्मद यूनुस खान को निर्देश दिए कि नये तहसील भवन खेरवाड़ा, राजकीय बालिका महाविद्यालय खेरवाड़ा , के कक्षा कक्षों का कार्य शीघ्र पूर्ण करे । जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा ने अधिशाषी अभियंता मोहम्मद यूनुस खान, तहसीलदार लालाराम मीणा, प्राचार्य डॉ प्रवीण पण्डया से विस्तार से जानकारी प्राप्त की ।

इस अवसर पर पंचायत समिति खेरवाड़ा की प्रधान पुष्पा मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, उपाध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार, फैज मोहम्मद मकरानी, जिला परिषद सदस्य विशल्या कोठारी, देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर सचिव गजेन्द्र कोठारी,तनमय परमार, पूर्व सरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केसरियाजी अध्यक्ष बालुराम अहारी, जगदीश मीणा, जगदीश शर्मा महासचिव, लोकेश बसेर उपस्थित थे ।
