दस वर्षो से फरार तीन स्थायी वारंटी गिरफ़्तार, ऋषभदेव थाना पुलिस की कार्यवाही
ऋषभदेव, शुभम जैन । ऋषभदेव थाना पुलिस ने दस वर्ष से फरार 3 स्थायी वारंटी अपराधियों को गिरफ़्तार किया । थानाधिकारी लच्छीराम ने बताया कि मफरूर की धरपकर हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान दस वर्ष से फरार स्थायी वारंटी 1. बीरबल पिता नाथु मीणा उम्र 32 साल पेशा मजुदरी निवासी कागदर फला खाण्डागोड थाना ऋषभदेव जिला उदयपुर 2. दिनेश पिता भीमजी मीणा उम्र 35 साल पेशा मजदुरी निवासी बिलख सोमावत थाना थाना ऋषभदेव जिला उदयपुर राज 3. विजय कुमार पिता मोहनलाल मीणा उम्र 28 साल पेशा डाईवर निवासी सोमावत बिलख थाना ऋषभदेव जिला उदयपुर को गिरफ़्तार किया । गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
स्थायी वारण्टीयो को गिरफ्तार करने वाली टीम
1. लच्छीराम पु.नि. थानाधिकारी थाना ऋषभदेव
2. ईश्वर चन्द्र सउनि थाना ऋषभदेव
3. लोकेश कुमार कानि 2665
4. गोविन्द कुमार कानि 2678
5. राजेश कुमार कानि 2645
6. श्री मदनलाल कानि 2228
7. श्री सूर्य प्रकाश कानि 3005
