परसाद हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा , मौत
परसाद,नितेश पटेल । परसाद इलाके में देर रात तेज रफ्तार टैंकर ने दो युवकों को चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौत हो गई। रमेश पिता धर्मा मीणा निवासी कानुवाड़ा पुलिस थाना ऋषभदेव ने थाने मे रिपोर्ट दे कर बताया की 22/10/2022 को रात्री करीबन 5 बजे मेरा लड़का मुकेश 20 वर्ष व मेरे भतीजे रामलाल का पुत्र लाला उम्र 19 वर्ष दोनो मेरी मोटर साईकिल को लेकर मुकेश मेरी बहन के वहा सरू गांव जाने हेतु साथ में लाला को लेकर दोनो सरू गांव जा रहे थे रात्रि करीब 9.20 Pm मेरे फोन पर फोन आया कि तुम्हारे लड़को का पाराई एनएच 48 सरू जाने वाले सर्विस रोड पर पंडित होटल के सामने एक्सीडेन्ट हो गया है जिस पर में मेरे परिवार जन तुरंत ही मोके पर आये जहाँ महादेव होटल परिसर के चौकिदार बाबुलाल पिता हकरा मीणा निवासी कनकपुरा ने बताया की दोनो लडके मुकेश व लाला मोटर साईकिल को सर्विस रोड पर रोड के साईड में मोटर साईकिल को खड़ी करके के दोनो मोटर साईकिल के पास खड़े रहकर किसी का इंतजार कर रहे थे कि इतने में एक ट्रक बलघर चालक बलघर को ऋषभदेव की तरफ से लेकर मेरी होटल महादेव पर रुका होटल बंद होने से बलघर को वापस मुड़ा कर सर्विस लाईन से होते हुए मेन रोड पर आने के लिए उसने तेज गति ववलापरवाही पूर्वक चलाते हुए गलत साईड में जाकर वहा खड़े हुए दोनो लड़को को व खड़ी मोटर साईकिल को टक्कर मार दी जिससे दोनो लड़के रोड पर जा गिरे जिससे उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आयी है यह बात मुझे वहा मोजूद महादेव होटल परिसर के चौकिदार बाबुलाल ने बतायी मोके से मेरे लड़के मुकेश व लाला को प्राइवेट वाहन से सीएचसी परसाद ले गये जहा डॉ. साहब ने दोनो को देखकर मृत घोषित कर दिया।दोनो ही लाश मोर्चेरी सीएचसी परसाद में रखी हुई है रिपोर्ट करता हूँ कानूनी कार्यवाही करावें। परसाद थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
