श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मावली वल्लभनगर देहात के चुनाव सम्पन
मावली, ओम प्रकाश सोनी । श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मावली वल्लभनगर देहात के चुनाव आज दिनाँक 16-10-22 रविवार को राणेरा महादेव में सम्पन्न हुआ । उसमे वरिष्ठ अध्यक्ष पद पर ऊकार लाल सोनी अमर पूरा,युवा अध्यक्ष मुकेश सोनी ईंटाली,वरिष्ठ के महामंत्री धर्मेंद्र सोनी मावली विजयी हुए । उसके बाद शपथ ग्रहण किया गया । इस कार्यक्रम में मावली वल्लभनगर देहात के स्वर्णकार समाज के कई महिलाएं व पुरुषों ने भाग लिया ।
