भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात ने महर्षि वाल्मीकि जयंतीमहर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात द्वारा मंडल फतहनगर सनवाड़ में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती अवसर पर वाल्मीकि बस्ती फतहनगर में भव्य कार्यक्रम रखा गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार जी खटीक ने की मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगरपालिका फतहनगर सनवाड़ नितिन जी सेठिया, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जी बागला, महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रितु जी अग्रवाल आदि ने की । सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई! वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मनोज जी चनाल द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया । इस अवसर पर उप चेयरमैन में नितिन जी सेठिया द्वारा अपने उद्बोधन में महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित पावन ग्रंथ रामायण मैं प्रेम , त्याग, तप, यश, एवं भाईचारे की भावना का महत्व बताया एवं वाल्मीकि द्वारा बताए गए आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया! मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश जी खटीक ने अपने उद्बोधन में वाल्मीकि समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं सामाजिक स्तर पर समरसता के साथ रहने का संदेश दिया! मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूरण मल जीनगर ने धन्यवाद ज्ञापित किया
इस अवसर पर पधारे अतिथियों द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया! इस अवसर पर पूर्व एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष भावेश गोयल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भेरुलाल बेरवा, उपाध्यक्ष कैलाश यादव, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अशोक जी तेली, छोटू जी यादव, राजकुमार जटिया, गौरव जीनगर आदि कार्यकर्ताओं के साथ वाल्मीकि समाज के नानूराम जी, भागीरथ चनाल ,किशन जी कंडारा,विनोद गावरी ,पपु गावरी मुकेश गावरी ,कमल नलवाया,अजय गावरी, शांतिलाल गावरी, शिवा गावरी ,आकाश गा वरी, दादू गावरी, घनश्याम गावरी, अशोक गावरी कांतिलाल गावरी,भीमराज गावरी किशन नलवाया, बाबूलाल जी कंडारा, कुंजन चनाल,शांति बाई, रोड़ी बाई, राजू बाई,निर्मला, टम्बू बाई, इंद्रा बाई के साथ सैकड़ों पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थी

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!