दो दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर में वितरित किए 225 दवाई किट
सेमारी में गातोड़ जी मंदिर के सामने श्री कृष्ण गौ सेवा समिति एवं जैन समाज की ओर से लंपी रोग की रोकथाम को लेकर आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर में कुल 105 पशुपालको को कुल 225 दवाईयों के किट वितरित किए गए। शिविर में डॉ.अंकिता सिंह चौधरी, पशुधन सहायक हिम्मत सिंह शक्तावत, चंद्रशेखर सालवी, छत्तर सिंह मीणा, रेखा पटेल चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की। शिविर के दौरान 20 दिन से इलाज के लिए आइसोलेशन सेंटर पर रखी 25 गोवंश में से आज रविवार को डॉक्टर के निर्देशानुसार स्वस्थ 4 गोवंश को गो सेवक जगपाल सिंह जाट द्वारा माला पहनाकर पुनः पशुपालक को सुपुर्द की गई। सेमारी आइसोलेशन सेंटर पर गो सेवक जगपाल सिंह जाट ,राजा शेरावत, विशांत चौधरी, जगदीश दर्जी, शंकर कलाल,जितेंद्र पंचोली, किशोर दर्जी, हिमालय जैन ओमप्रकाश फलेजिया, सावन गर्ग, कैलाश सालवी निरन्तर गो सेवा में लगे हुए हैं।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
