ग्लोबल हिंदू फेडरेशन के चौबीसा बने प्रदेश संयोजक
निकटवर्ती श्री नागेश्वर पाश्र्वनाथ गौशाला बाँसड़ा भींडर के संस्थापक सचिव प्राणी मित्र श्याम चौबीसा को अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल हिंदू फेडरेशन के राजस्थान प्रांत का प्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए । गौशाला अध्यक्ष भरत जारोली ने बताया कि चौबीसा का मनोनयन प्रदेश प्रभारी सूरज माल सिंह नीमराणा बीकानेर की अनुशंसा पर मनीष श्रीवास्तव राष्ट्रीय संयोजक के द्वारा राजस्थान प्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया गौशाला परिवार की ओर से फेडरेशन का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।
इनपुट आशीष चौबीसा
