नवरात्रा के पावन पर्व पर गवारड़ी से 23 पैदल यात्रियों का दल मेनार अम्बेमाताजी दर्शन हेतु पहुँचा , माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद,पैदल यात्री ने माता को 21 हज़ार की राशि भेंट की

नवरात्र अष्ठमी 3 अक्टूबर को एक शाम मातारानी के नाम भव्य भजन संध्या का होगा आयोजन

बाँसड़ा :- शारदीय नवरात्रि पर्व पर शक्ति की भक्ति में सरोबार खुशियों के कदम दो साल बाद फिर झूम उठे। नवरात्रा के चौथे दिन क्षेत्र में शक्तिपीठों पर धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। वही चित्तौड़गढ़ की प्रसिद्ध मुख्य शक्तिपीठ आसावरा स्थित आवरी माताजी एवं क्षेत्र की मुख्य शक्तिपीठ मेनार माँ अम्बामाता जी पैदल यात्रियों दल रोजाना माता के दर्शन हेतु पहुँच रहे है। गुरुवार को ब्राह्मण समाज का गांव गवारड़ी से 22 महिलाओ एवं एक पुरूष का दल पैदल गवारड़ी से अल सुबह 5.30 बजे रवाना हुआ जो धनेरियागढ़, खेताखेड़ा, सनवाड़, फतहनगर, बड़गांव, ईंटाली, रुण्डेड़ा होते हुए शाम 4.30 बजे मेनार डाक बंगला पहुँचा, रास्ते में महिलाएं मंगल गीत गाती हुई एवं माता के जयकारे लगाते हुए चलती रही। मेनार डाक बंगला दल के पहुँचने पर ग्रामवासी मेनार द्वारा पैदल यात्रियों का माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा स्वागत किया। तत्पश्चात दल नाचते गाते हुए अम्बेमाताजी मंदिर पहुँचा, जहाँ माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और गौवंश में फैली लंपी डिजीज की रोकथाम, कोरोना से मुक्ति एवं क्षेत्र की सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की मंगल कामनाएं की। वही गवारड़ी के ओंकारलाल मेनारिया पिता बालूराम, मेडिवाला द्वारा माता को वेश धारण धराया एवं 21 हज़ार रुपये की राशि माता के श्रीचरणों में भेंट की तथा ओंकारलाल मेनारिया, मेडिवाला की ओर से ही सभी पैदल यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान छोगालाल कलावत, भंवरलाल ठाकरोत, सोहनलाल लुणावत, हीरालाल ठाकरोत, मांगीलाल सिंगावत, दुर्गाशंकर रूपजोत, राजकुमार कलावत, शंकरलाल ठाकरोत, पुनाशंकर मेरावत, चुनीलाल मेरावत, भीमलाल मेरावत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। इधर, मातेश्वरी शक्ति मंच मेनार के तत्वावधान में गुरुवार नवरात्रि चौथ पर गवरी कलाकारों द्वारा गवरी मंचन किया गया, जो देर रात तक चली। गवरी कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगो को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया और मध्य रात्रि तक दर्शक जमे रहे।

अष्टमी 3 अक्टूबर को भव्य भजन संध्या मेनार में

मातेश्वरी शक्ति मंच मेनार के तत्वावधान में एक शाम मातारानी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन मंदिर परिसर अम्बेमाताजी नोहरे में नवरात्र अष्टमी 3 अक्टूबर सोमवार को होगा। जिसमें भजन गायक कमलेश राव, गायिका प्रीति चौहान एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दीं जाएगी। वही अष्ठमी की सुबह 10 बजे से गांव के विभिन्न रास्तो से होकर माता की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मेवाड़ में केवल मेनार में ही नवरात्रि की अष्टमी पर निकलती है, जिसकी तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इनपुट कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!