लंपी से बचाने गौशाला बांसड़ा 6000 लड्डुओं का निःशुल्क वितरण करेगी
बांसड़ा । निकटवर्ती श्री नागेश्वर पाश्र्वनाथ गौशाला बांसड़ा व जीव दया प्रेमियों के सहयोग से 6000 लड्डुओं का निशुल्क वितरण करेगी प्राणी मित्र संस्थापक श्याम चौबीसा ने बताया कि संपूर्ण भारत वर्ष में लंबी ने गोवंश को कालकल वित्त किया है ऐसी स्थिति में समस्त दानदाता अपनी अहम भूमिका निभाकर गोवंश को जीवनदान दिलाने हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं ऐसे में गौशाला के द्वारा भी निर्णय किया गया की गौशाला के अलावा बाहर के जिन भी पशुपालकों के गोवंश या पशुधन को लंपी से रोकने के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेंगे। लड्डू में विभिन्न प्रकार की औषधियों का उपयोग किया गया है जो कीटाणुओ से लड़ने की क्षमता रखती है। संचालक अपने वाहन में लडुओ को रखेंगे जहां भी संक्रमित गोवंश दिखाई देगा उनकी सेवा करते हुए कार्य को गति प्रदान करेंगे। इनके अलावा भी अगर और भी आवश्यकता पड़ी तो गौशाला के द्वारा बनाए जाएंगे । लड्डू बनाने में राधेश्याम शर्मा शांति लाल मीणा कुमारी देवी मंजू देवी एवं स्वयं संचालक ने निर्मित किए हैं ।
इनपुट कन्हैयालाल मेनारिया
