लंपी रोग की रोकथाम को लेकर निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर काआयोजन

उदयपुर जिले के सेमारी में श्री कृष्ण गौ सेवा समिति एवं ग्रामवासियों की ओर से लंपी रोग की रोकथाम को लेकर दूसरे दिन भी निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन कुराडिया रोड गातोडजी मंदिर सेमारी के सामने सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक किया जा रहा हैं। तीन दिवसीय शिविर में डॉ.अंकिता सिंह चौधरी,पशुधन सहायक हिम्मत सिंह शक्तावत,फतहसिंह राठौड़,चन्द्रशेखर सालवी,संजय मीणा,रेखा पटेल,जयललिता मीणा,हरीश डामोर,चतर सिंह मीणा चिकित्सकीय सेवाये दे रहे है। इस दौरान पशुपालकों को दवा लेने से पूर्व अपना आधार कार्ड और मोबाइल में गाय के साथ अपनी एक फोटो खींचकर लाना अनिवार्य बताया है, शिविर में निःशुल्क दवाई पशुपालक को दी जा रही है।जिससे क्षेत्र के पशुओं में फैल रहा लम्पी वायरस के खतरे से बचाव किया जा सके।सेमारी सहित आसपास के गावो में संचालित पशु आइसोलेशन सेंटर में अभी सेकड़ो गायों में लम्पी के लक्षण के दौरान इलाज जारी है।स्वयं सेवक एवम युवा कार्यकर्ताओ के द्वारा बीमार गोवंश की सेवा को दूसरे दिन भी कैंप में 125 गोपाल को 353 दवाइयों के किट वितरित किए भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कलाल ,विशांत चौधरी ,राजा शेरावत ,विनेश गर्ग ,जगदीश दर्जी, जितेंद्र पंचोली ,किशोर दर्जी, हिमालय जैन ओम प्रकाश जैन, कांतिलाल जैन ,सौरव मेघवाल, संजय मेघवाल ,कुणाल खटीक लक्ष्मीकांत वैष्णव, भावेश चौबीसा वही सेमारी तहसीलदार ने शिविर में सर्वोत्तम एवम अग्रसर रूप से अपनी सेवाएं दे रहे ग्रामीण कार्यकर्ता एव पशु चिकित्सको का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया,एवम क्षेत्र में लम्पी बीमारी की रोकथाम को लेकर पशु पालकों एवम किसानों को सतर्क रहने का आव्हान किया है।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!