रेसला उदयपुर जिला अधिवेशन सफलता पूर्वक संपन्न
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ RESLA उदयपुर शाखा का जिला वार्षिक अधिवेशन अपेक्षित सफलता के साथ संपन्न हुआ। उदयपुर स्थित पेसिफिक विश्वविद्यालय सभागार में जिले भर से पधारे व्याख्याताओं के सानिध्य में अधिवेशन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष सोनी ने की। पेसिफिक यूनिवर्सिटी उप कुलपति डॉ. के. के. दवे मुख्य अतिथि रहे। शिक्षाविद एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री खेलशंकर व्यास,बाल संरक्षण आयोग सदस्य श्री ध्रुव कुमार कविया, उदयपुर के समजसेवी और शिक्षाविद अनुष्का अकादमी के संस्थापक राजीव सुराणा तथा उदयपुर रेसला मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र सिंह बारहठ अतिथि रहे।अधिवेशन का आरम्भ सरस्वती पूजन के साथ सुबह 10बजे आरम्भ हुआ। उपकुलपति श्री दवे ने उद्बोधन में शिक्षा में नवाचार पर बल दिया। डॉ व्यास ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण की आवश्यकता पर अभिप्रेरित किया।

डॉ सुराणा ने शिक्षक को पिता के समान बालकों की सर्वांगीण उन्नति हेतु शिक्षक के महत्त्व पर उद्बोधन दिया। श्री कविया ने शिक्षा के अपने अनुभवों के आधार पर समाज के उत्थान में शिक्षक की बढ़ती भूमिका और उत्तरदायित्व पर विचार अभिव्यक्त कियेजिलाध्यक्ष मनीष सोनी ने उदयपुर में आसन्न जिला कार्यकारिणी निर्वाचन सहित विभिन्न मुद्दों पर उपस्थित व्याख्याताओं से संवाद कियाअंतिम उद्बोधन में मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र सिंह बारहठ ने रेसला मांगपत्र, सदस्यता अभियान, निर्वाचन प्रक्रिया तथा जिले में संगठन को मज़बूती से आगे बढ़ाने की रुपरेखा पर संभागियों से संवाद किया।इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार जैन ने अनुशासित और शानदार अधिवेशन हेतु जिले के व्याख्याताओं की सराहना की।

जिले के नवाचारी व्याख्याताओं को अधिवेशन में गणमान्यो द्वारा सम्मानित किया गया। मातृशक्ति की अधिवेशन में सराहनीय उपस्थिति रही।इस अवसर पर अनुष्का संस्थान द्वारा उपस्थित समस्त व्याख्याताओं हेतु महाराणा प्रताप की तस्वीर स्मृतिचिन्ह के रूप में भेंट की तथा साहित्य वितरण किया गया।जिला अधिवेशन आयोजन समिति द्वारा संभागियों हेतु भोजन, अल्पाहार तथा नवरात्री वृतार्थियों हेतु शाकाहार की व्यवस्था की गई।अधिवेशन का संयोजन जिला अधिवेशन समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार जैन द्वारा किया गया।रेसला उदयपुर इस अवसर पर आगामी जिला कार्यकारिणी निर्वाचन के पारदर्शी एवं सफल संयोजन एवं संचालन हेतु कार्यसमिति का गठन किया गया है।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
