रेसला जिला अधिवेशन 27 को,तैयारियां पूर्ण।

वल्लभनगर । प्रदेश के व्याख्याताओं के सबसे बड़े संगठन रेसला के उदयपुर जिले का वार्षिक शिक्षक अधिवेशन 27 सितम्बर मंगलवार को पेसिफिक विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेज सभागार में जिलाध्यक्ष मनीष सोनी के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। जिसमें उदयपुर जिले के 1600 व्याख्याताओं का अधिवेशन में प्रतिनिधित्व रहेगा। जिला सम्मलेन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैँ।

सम्मलेन में रेसला की उपलब्धियों, व्याख्याता वर्ग की समस्याओं पर पैनल वार चर्चा होंगी। मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र सिंह बारहठ के द्वारा जिले के समस्त व्याख्याताओं को अधिवेशन हेतु आमंत्रण भेजे जाकर और आगामी जिला निर्वाचन, सदस्यता अभियान हेतु अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान कर रहे है। यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी कैलाश मेघवाल नवानिया ने दी।

इनपुट कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!